KNEWS DESK- डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंगेज ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है. खूबसूरती के साथ उनका फैशन सेंस भी चर्चा में है. कभी रॉयल गाउन तो कभी मॉडर्न प्रिंटेड ड्रेस, हर लुक में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है.

मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंगेज के सिर सजा है. मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली जोहेरी सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं. वह बतौर टीचर और संवाददाता भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर वह जरूरतमंद बच्चों और युवाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं. अपने कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक मुद्दों को सामने रखने की कोशिश भी करती हैं. 2025 की मिस वर्ल्ड रहीं ओपल सुचाता ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया. खिताब जीतने के बाद जोहेरी के शानदार फैशन लुक्स भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
सिल्वर गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

जोहेरी मोल का सिल्वर ग्लिटर गाउन उनके सबसे खास लुक्स में शामिल है. ऑफ-शोल्डर फिटेड सिल्हूट के साथ बारीक सीक्विन वर्क इस ड्रेस को बेहद ग्लैमरस बनाता है. गाउन की ड्रॉप स्लीव्स पूरे लुक में ड्रामेटिक एलिमेंट जोड़ती हैं. वहीं सिर पर सजा क्राउन उनके मिस वर्ल्ड लुक को और भी रॉयल बना देता है.
ज्योमेट्रिक ड्रेस में क्लासी लुक

एक दूसरे लुक में जोहेरी गोल्डन और अर्थ टोन वाली ज्योमेट्रिक प्रिंट ड्रेस में नजर आती हैं. फिटेड सिल्हूट और कॉलर नेक इस आउटफिट को स्मार्ट और एलिगेंट बनाते हैं.फ्रंट जिप डिजाइन ड्रेस को मॉडर्न टच देता है. उन्होंने इसके साथ स्टेटमेंट एक्सेसरीज, हैंडबैग और हील्स कैरी कीं. खुले बालों ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया.
यलो रफल्ड गाउन में दिखीं किसी परी जैसी

पीले रंग का रफल्ड गाउन भी जोहेरी के शानदार फैशन लुक्स में शामिल है. हाई स्लिट और फ्लेयर्ड लेयर्स वाले इस गाउन में खूबसूरत ट्रेल दी गई है, जो इसे फेयरीटेल जैसा अंदाज देती है. उन्होंने आउटफिट के साथ मैचिंग हील्स और स्टोन स्टेटमेंट जूलरी पहनी. वहीं उनका हेयरस्टाइल ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता है.
व्हाइट गाउन में बार्बी डॉल वाइब

जोहेरी का व्हाइट गाउन लुक भी काफी आकर्षक है. हैवी फ्लेयर वाला यह फ्लोई गाउन उन्हें बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक देता है. आउटफिट में कॉर्सेट और ऑफ-शोल्डर स्टाइल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. स्टेटमेंट नेकलेस ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद एलिगेंट तरीके से पूरा किया.
पाउडर ब्लू ड्रेस में प्रिंसेस वाला अंदाज

पाउडर ब्लू कलर की स्ट्रेट-लाइन फिटेड ड्रेस में जोहेरी का लुक किसी डिज्नी प्रिंसेस से कम नहीं लगता. ड्रेस में सैटिन सिल्क की प्लीटेड फ्लोई ट्रेल दी गई है, जो चलते वक्त आउटफिट को खूबसूरत फ्लो देती है. उन्होंने इस लुक के साथ मिनिमल जूलरी और नेचुरल मेकअप चुना. वहीं ओल्ड हॉलीवुड से इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल ने पूरे लुक में क्लासिक ग्लैमर जोड़ दिया.
खूबसूरती के साथ फैशन में भी छाईं जोहेरी
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद जोहेरी मोल डोमिंगेज लगातार सुर्खियों में हैं. उनके अलग-अलग फैशन लुक्स यह दिखाते हैं कि वह ग्लैमरस, रॉयल और मॉडर्न स्टाइल को बखूबी कैरी करना जानती हैं. रेड कार्पेट से लेकर पेजेंट स्टेज तक उनके आउटफिट्स में कॉन्फिडेंस और एलिगेंस साफ नजर आता है.