थलपति विजय ने क्यों छोड़ी ‘करुप्पू’? डायरेक्टर आरजे बालाजी ने बताई अंदर की कहानी

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Suriya की फिल्म Karuppu इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है और जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर R. J. Balaji ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि ‘करुप्पू’ पहले Vijay के लिए लिखी गई थी। इतना ही नहीं, इसे विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर प्लान किया गया था, क्योंकि वह राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे थे।

डायरेक्टर ने बताया कि विजय के साथ उनकी दो-तीन लंबी मीटिंग्स हुई थीं। उन बैठकों में इस बात पर चर्चा हुई कि राजनीति में कदम रखने से पहले विजय किस तरह की आखिरी फिल्म करना चाहते हैं। आरजे बालाजी ने कहा कि उन्होंने विजय को दो अलग-अलग कहानियां सुनाई थीं, जिनमें से एक ‘करुप्पू’ थी। हालांकि बाद में अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया।

बालाजी के मुताबिक, विजय ने स्क्रिप्ट को लेकर कई सवाल पूछे थे, जिससे कहानी और ज्यादा मजबूत बन गई। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि वह विजय के बेहद आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी क्रिएटिविटी का सम्मान किया और कहानी को बेहतर बनाने में मदद की।

इसके बाद डायरेक्टर ने फिल्म की कहानी सूर्या को सुनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। बाद में एक्टर ने कहानी में कुछ बदलाव भी सुझाए, जिसके बाद फिल्म का फाइनल वर्जन तैयार हुआ।

फिल्म में Trisha Krishnan भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यह एक काल्पनिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे 14 मई 2026 को रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *