अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के टीजर ने मचाया धमाल, फैन्स ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK –  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो गया है| जिसपर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं| पुष्पा 2 के टीजर ने दुनिया भर में धमाल मचा दिया है| टीजर के बाद से फैन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी है|

Pushpa 2 Teaser To Be Extremely Long (Duration Inside), Includes Allu  Arjun's Stylish Action Sequences & To Be Released On His Birthday? Click  For More Deets!

पुष्पा 2 के टीजर ने मचाया धमाल 

पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है| फिल्म के टीजर मर एक दिन के अन्दर ही 85 मिलियन व्यूज आ गए हैं| वहीं 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने टीजर को लाइक किया है| पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का शानदार अवतार देखने को मिलेगा| विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक, हर एक चीज खास होने वाली है|

शानदार होगी फिल्म 

पुष्पा 2 के टीजर में जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है| जाथरा जो सम्मक्का सरलम्मा जाथरा के नाम से भी जानी जाती है, यह एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है| जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

पुष्पा 2 की रिलीज डेट 

‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी| ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमारन ने किया है| मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है| फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचाने वाले हैं|

यह भी पढ़ें – आप नेताओं की रिहाई तक जारी रहेगा हमारा संघर्ष: शमिंदर सिंह खिंडा

About Post Author