सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर हुए भावुक, पिता सलीम खान की फिल्म का गाना सुनकर भर आईं आंखें

बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ में मशहूर सिंगर मोहित चौहान की आवाज में पिता सलीम खान की फिल्म का गाना सुनकर सलमान खान भावुक हो गए। शो के प्रोमो में सलमान की आंखें भरती नजर आईं।

Knews Desk – ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के ड्रामे के साथ सलमान खान का होस्टिंग अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। शो में सलमान कभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते नजर आते हैं तो कभी उनकी गलतियों पर फटकार लगाते हैं। हालांकि, कई मौकों पर सलमान खुद भी भावुक होते दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर सलमान खान इमोशनल होते नजर आए।

8 नवंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में मशहूर सिंगर मोहित चौहान सलमान खान के साथ मंच पर नजर आने वाले हैं। दिवाली के मौके पर घरवालों के लिए इस खास एपिसोड को यादगार बनाने के लिए मोहित चौहान अपने सुरों से त्योहार का जश्न मनाते दिखाई देंगे। मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में मोहित चौहान सलमान के साथ नजर आ रहे हैं और गाना गाते दिखाई देते हैं।

मोहित चौहान की आवाज सुनकर सलमान खान उनकी तारीफ करते हैं। सलमान कहते हैं कि उनके गाने दिल को सुकून देने वाले होते हैं। इसके बाद मोहित चौहान सलमान से एक खास गुजारिश करते हैं। वह बताते हैं कि वह सलमान के पिता सलीम खान की फिल्म का एक गाना गाना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/reels/Dfc13TzFJR6/

इसके बाद मोहित चौहान गाते हैं, “मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता।” मोहित की आवाज में यह गाना सुनते ही सलमान खान भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं।

यह प्रोमो 7 नवंबर के एपिसोड में भी दिखाया गया था। हालांकि, सलमान खान इस गाने को सुनकर अचानक क्यों भावुक हुए, इसका खुलासा पूरे एपिसोड के प्रसारण के बाद ही होगा।

बता दें कि मोहित चौहान ने ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलीम खान की फिल्म ‘बचपन’ का गाना गुनगुनाया। इस फिल्म में सलीम खान बतौर अभिनेता नजर आए थे। फिल्म में मेनका ईरानी भी अहम भूमिका में थीं। “मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता” गाना काफी लोकप्रिय रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *