ट्रोलिंग पर पूनम पांडे ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोलीं- ‘मुझे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं’

KNEWS DESK – एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी मौत की झूठी खबर फ़ैलाने के बाद से चर्चा में बनी हुईं हैं सभी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं| दरअसल, एक्ट्रेस की मौत पर इंडस्ट्री के कईं सेलेब्स और फैंस ने दुख जताया था लेकिन अगले दिन पूनम पांडे ने सभी की भावनाओं का मजाक उड़ाते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी की और खुलासा किया कि वो जिंदा है और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी| जिसके बाद से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है|

Poonam Pandey ने पहनी ऐसी ड्रेस, सेक्सी लुक पर फिदा हुए लोग, फैंस ने कर डाली ऐसी डिमांड | DNA HINDI

लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट 

वहीं अब एक्ट्रेस के सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के उनके तरीके से लोग खासा नाराज हैं| लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए नहीं बल्कि अपनी पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है| वहीं ट्रोल होने पर पूनम ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है|

ट्रोलिंग पर पूनम पांडे ने किया रिएक्ट 

अपनी मौत की फेक न्यूज फैलाने के लिए ट्रोल किए जाने पर अब पूनम ने रिएक्ट किया है| एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि वह इस मामले में असंवेदनशील नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपनी मां को गले के कैंसर से पीड़ित देखा है और उन्होंने देखा है कि यह कितना मुश्किल है| उन्होंने शेयर किया कि यह एक अच्छे मकसद के लिए किसी चीज़ को बढ़ावा दे रही थी, एक ऐसा कैंसर जिसे रोका जा सकता है फिर भी कई महिलाएं मर जाती हैं|

उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी दवा कंपनी शामिल नहीं है और उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसा किया है और कई लोग अब सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात कर रहे हैं| उन्होंने ये भी कहा कि कई लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि सर्वाइकल कैंसर क्या है और सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने उन्हें बताया है कि वे अपने एचपीवी टीके लगवा रही हैं और अपना पैप स्मीयर टेस्ट करा रही हैं|

एक्ट्रेस ने कहा – मुझे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं

पूनम ने कहा कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है| वह जानती थी कि उन्हें ऐसे रिएक्शन का सामना करना पड़ेगा लेकिन उन्होंने एक अच्छे मकसद के लिए ऐसा किया| जैसे ही लोगों को उनकी मौत के बारे में पता चला तो हर कोई सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानना चाहता था|

पीआर को लेकर एक्ट्रेस ने कहा 

पूनम ने कहा कि अगर लोग सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानते और बोलते तो वह ऐसा नहीं करतीं| उन्होंने ये भी क्लियर किया कि उनका पीआर इसमें शामिल नहीं हैं|

यह भी पढ़ें – वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट, बोले- 7 साल में एक 2,765 करोड़ रूपए चिकित्सा सहायता पर हुए खर्च

About Post Author