Knews Desk- नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में हर दिन नए खुलासे और विवाद देखने को मिल रहे हैं। लेकिन शो में सबसे ज्यादा चर्चा जिस कंटेस्टेंट की हो रही है, वह हैं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला। शो में एंट्री के साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। पहले उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों का तलाक होने वाला है। इसके बाद उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह बाइसेक्सुअल हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी और दूसरी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आकांक्षा चमोला ने शो में अपनी साथी कंटेस्टेंट पामेला सेरेना से बातचीत के दौरान बताया कि तलाक के बाद वह अपने माता-पिता के घर भी नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने दम पर जीना चाहती हैं और सबसे पहले अपना खुद का घर खरीदेंगी।बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र, यानी 24 साल में शादी कर ली थी। उन्हें लगता है कि उस वक्त वह जिंदगी को उतना नहीं समझती थीं। पामेला ने उनसे कहा कि वह अभी भी युवा हैं और भविष्य में किसी अच्छे इंसान से दोबारा शादी कर सकती हैं। इस पर आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा कि गौरव खन्ना से शादी के बाद अब वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं।
इससे पहले भी आकांक्षा शो में बता चुकी हैं कि उन्हें कभी मां नहीं बनना था। उन्होंने यह बात शादी से पहले ही गौरव खन्ना को बता दी थी। वहीं गौरव भी पहले एक इंटरव्यू और रियलिटी शो में कह चुके हैं कि वह पिता बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया।आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह गौरव पर किसी तरह का बोझ नहीं बनना चाहती थीं। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं, लेकिन आज