बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान बिग बॉस की पक्की फैन हैं और शो में चल रहे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में जब घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स काजी तौकीर के खिलाफ नजर आए, तो गौहर खान उनके सपोर्ट में उतर आईं। उन्होंने घरवालों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरे घर को बस एक मौके की तलाश है, ताकि काजी को टारगेट किया जा सके।
Knews Desk – गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “यार, मुझे समझ नहीं आ रहा कि घर में किसी का भी दिमाग नहीं चल रहा है क्या? मतलब सब के सब… यहां तक कि अपनी दोस्त माही ने भी कहा कि गंदा लग रहा है, मत करो, लेकिन फिर भी सब उनके पीछे पड़ गए।”
गौहर ने आगे घरवालों पर निशाना साधते हुए कहा, “गंदगी आप लोगों के दिमाग में है। आपको बस एक मौका चाहिए काजी को टारगेट करने का। एक भी इंसान ने ये नहीं कहा कि वह सिर्फ अपना टास्क कर रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा घर काजी को विलेन की तरह दिखाने की कोशिश कर रहा है।
गौहर ने कहा कि घरवालों को सिर्फ एक मौका चाहिए, जिससे काजी को दुनिया के सामने गलत दिखाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि आप सभी काजी के खिलाफ एक तरह का प्रोपेगेंडा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो काम नहीं कर रहा। गौहर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जितना काजी को टारगेट किया जाएगा, उतना ही वह हीरो बनेगा।
गौहर खान ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी के शांत रहने की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए, तब भी काजी ने अपना आपा नहीं खोया और शांत रहने का फैसला किया। गौहर के मुताबिक, काजी का यही रवैया उनके पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच बहस हो गई थी। गेम के दौरान काजी, यंग डीएसए से गेंद छीनने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि, बाद में काजी यंग के पास सॉरी बोलने भी गए, लेकिन यंग ने उनका सॉरी एक्सेप्ट नहीं किया।