सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से दूसरा एविक्शन हो गया है। रोहिद खान के बाद अब ईशा रिखी का भी शो से सफर खत्म हो गया। 27 सितंबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने ईशा के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि वह घर से बेघर हो रही हैं।
Knews Desk – इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में घर से बेघर होने के लिए ईशा रिखी और रैपर यंग डीएसए नॉमिनेटेड थे। एविक्शन का फैसला ऑडियंस वोटिंग के आधार पर हुआ। यंग डीएसए की तुलना में ईशा को कम वोट मिले और महज 21 दिनों में उनका ‘बिग बॉस’ का सफर खत्म हो गया। ज्यादा वोट मिलने की वजह से यंग डीएसए सुरक्षित हो गए।
एविक्शन का ऐलान करते समय सलमान खान ने पहले मजाकिया अंदाज में यंग डीएसए का नाम लिया। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि यंग सुरक्षित हैं और ईशा रिखी घर से बाहर हो रही हैं।
2 कंटेस्टेंट का सफर खत्म
पिछले हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में अफगानी मूल के ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहिद खान शो से बाहर हुए थे। अब ईशा रिखी के एविक्शन के बाद ‘बिग बॉस 20’ से दो कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं।
यह शो 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था। रोहिद खान और ईशा रिखी के बाहर होने के बाद अब घर में 14 कंटेस्टेंट बचे हैं।
‘बिग बॉस 20’ में बचे ये 14 कंटेस्टेंट
ईशा रिखी और रोहिद खान के बाहर होने के बाद शो में अब कनिका मान, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, माही विज, कुशल तंवर (गुल्लू), मैरी कॉम, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, रीति तिवारी, तन्मय सिंह (स्काउट), लव गिल और अमन गांधी मौजूद हैं।
शो में पहुंचे कई फिल्मी सितारे
27 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में कई फिल्मी सितारे भी बतौर मेहमान पहुंचे। अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो में शामिल हुए।
वहीं फातिमा सना शेख, जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव अपनी नई रिलीज सीरीज ‘हुंकार’ को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान जीशान और फातिमा ने काजी को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया।