बारिश के बाद फिर से शुरू हुआ मैच, चौथे ओवर में सिर्फ एक रन

KNEWS DESK- फिर शुरू हुआ मैच और खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं।  अब तक 4.2 ओवर का खेल हुआ, जिसमें टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन हैं. रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 00 पर हैं।

शाहीन शाह अफरीदी ने किया पहला ओवर

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला समय पर शुरू हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग आए हैं। वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर किया।

चौथे ओवर में एक रन

चौथा ओवर नसीम शाह ने किया। इस ओवर में सिर्फ वाइड गेंद के रूप में एक रन आया। इस तरह 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है. अभी तक शुभमन गिल ने खाता नहीं खोला है। वह आठ गेंद खेल चुके हैं. रोहित शर्मा 2 चौकों के साथ 11 पर हैं।

टीम इंडिया का स्कोर है 14 रन

तीन ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है। शाहीन अफरीदी के इस ओवर में रोहित शर्मा ने एक शानदार चौका लगाया। रोहित का यह दूसरा चौका है. रोहित 11 पर आ गए हैं। वहीं गिल ने अभी तक खाता नहीं खोला है।

                भारत ने जीता टॉस, मोहम्मद शमी को टीम में नहीं मिली जगह

About Post Author