यूपी में चोरी हुईं 2 दर्जन बकरियां, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम

KNEWS DESK- यूपी के बांदा से बकरियां चोरी का मामला सामने आया है| दरअसल, बीती रात के 2 बजे एक व्यक्ति ने एक महिला के घर से अपनी कार में उसकी 2 दर्जन बकरियां चुरा ली हैं| सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने दावा किया कि बहुत जल्द ही बकरियों को ढूंढ कर लाया जाएगा|

आपको बता दें कि ये मामला बांदा के जसपुरा थाना इलाके का है| जहां सिकहुला गांव की रहने वाली फुलरानी नामक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 1 सितंबर की रात 2 बजे एक व्यक्ति मेरी 22 बकरियां चार पहिया गाड़ी से चोरी कर ले गया है| महिला के अनुसार, उसके सोने के दौरान उस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया| बकरियों की आवाज सुन जब महिला जागी और उसने बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति बकरियों को चार पहिया गाड़ी से ले जा रहा था|

ये सब देख जब महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के सभी लोग इकठ्ठा हो गए लेकिन वो कुछ कर पाते कि जबतक व्यक्ति फरार हो चुका था| फिर महिला ने चोर के खिलाफ FIR दर्ज कराई| अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है| उनका दावा है कि जल्द ही बकरियों को वापस ले आया जाएगा|

घटना पर पुलिस की राय 

SHO जसपुरा राकेश कुमार सरोज ने बताया कि एक महिला ने अपने घर से बकरियों के चोरी होने की FIR दर्ज करवाई| अब पुलिस ने FIR दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है| पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर महिला को सौंप दिया जाएगा|

About Post Author