ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं मानुषी छिल्लर, एक्ट्रेस के सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार के चलते फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं| वहीं हाल ही में मानुषी का नया लुक सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| मानुषी के सिंपल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

नो-मेकअप लुक

तस्वीरों में मानुषी छिल्लर ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं| इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखना पसंद किया| इस दौरान मानुषी विदाउट मेकअप में नजर आ रही हैं|

मानुषी छिल्लर

एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई पोज भी दिए| इस लुक में मानुषी छिल्लर ने ब्लैक कलर की स्लीपर्स कैरी की| प्यारी सी मुस्कान लिए एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा| मानुषी ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ पूरा किया|

मानुषी छिल्लर का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी| इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आईं| वहीं अब जल्द ही मानुषी अपकमिंग फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आने वाली हैं| फिल्म में एक्टर जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.