सुनीता आहूजा का कान्स डेब्यू! पेट डॉग संग रेड कार्पेट लुक ने लूटी महफिल

KNEWS DESK – अपने बेबाक अंदाज और मस्तीभरे वीडियोज के लिए फेमस गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना उनका ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ वाला ग्लैमरस अंदाज। हालांकि खास बात ये है कि ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि AI तकनीक की मदद से तैयार की गई हैं। फिर भी सोशल मीडिया पर इनके चर्चे कम नहीं हो रहे हैं।

सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अलग-अलग स्टाइलिश गाउन्स में नजर आईं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को लगा कि शायद सुनीता सच में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंच गई हैं। लेकिन बाद में पता चला कि ये सभी तस्वीरें AI से बनाई गई हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए सुनीता ने मजेदार अंदाज में लिखा, “कान्स के रेड कार्पेट पर चली, जिसमें मेरे हैंडसम बॉय का भी कैमियो था। ChatGptindia के Images 2.0 को धन्यवाद।” उनके इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान और भी ज्यादा खींच लिया।

तस्वीरों में सुनीता का हर लुक अलग और बेहद स्टाइलिश दिखा। पहली फोटो में वो ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस कैरी किया था। दूसरे लुक में सिल्वर शिमरी गाउन और मैचिंग क्लच ने उनके स्टाइल में चार चांद लगा दिए। एक तस्वीर में उनका पेट डॉग भी उनके साथ दिखाई दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं पर्पल गाउन वाला उनका आखिरी लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

सुनीता की इन AI तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि “आप अगले साल सच में कान्स पहुंच सकती हैं”, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “सुनीता जी ये तस्वीरें पोस्ट करते वक्त खुद भी खूब हंसी होंगी।” वहीं कई लोग उनके फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते नजर आए।

भले ही ये तस्वीरें असली न हों, लेकिन इतना जरूर है कि सुनीता आहूजा ने AI की मदद से एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *