अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ में सलमान खान का कैमियो? कृष्णा अभिषेक ने बताया सच

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी Welcome का अगला पार्ट है, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। लगभग 4 मिनट के इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं, जहां कुछ लोगों ने इसे एंटरटेनिंग बताया तो कुछ ने कहा कि इसमें काफी कुछ पहले ही रिवील कर दिया गया है।

स्टार्स से सजी है फिल्म

इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ और दलेर मेहंदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

सलमान खान के कैमियो पर क्या है सच्चाई?

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि क्या सुपरस्टार सलमान खान इसमें कोई कैमियो करेंगे या नहीं। इस अफवाह पर जवाब देते हुए अभिनेता और फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे कृष्णा अभिषेक ने साफ कर दिया कि फिल्म में सलमान खान का कोई कैमियो नहीं है।

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे पैपराजी ने यह सवाल पूछा, तो वह कुछ पल के लिए हैरान रह गए और तुरंत जवाब दिया, “सलमान भाई का कैमियो? नहीं भाई नहीं है।”

क्यों उठे थे कयास?

सलमान खान अक्सर अपने दोस्तों की फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आते हैं, इसी वजह से फैंस में यह उम्मीद थी कि वह इस फिल्म का भी हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन कृष्णा अभिषेक के बयान के बाद इन सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है और इतने बड़े स्टारकास्ट के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना धमाल मचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *