राखी सावंत को 7 दिसंबर तक गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत, पति आदिल दुर्रानी ने लगाया था आरोप

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| ड्रामा क्वीन राखी सावंत के लिए राहत भरी खबर है| एक्ट्रेस को पति आदिल दुर्रानी की ओर से दायर मामले में 7 दिसंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है| आदिल ने आरोप लगाया था कि राखी ने कथित तौर पर उनके निजी वीडियो मीडिया को दिखाए| राखी के वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की जानकारी दी है|

Rakhi Sawant Arrested: मुसीबत में फंसीं बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन'...  गिरफ्तार हुईं राखी सावंत... पुलिस ने लिया एक्शन..... | NayaBharat

गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही हैं| उनसे अलग हो चुके पति आदिल के साथ भी लंबे वक्त से राखी का विवाद कोर्ट में चल रहा है| कुछ समय पहले राखी ने मीडिया में आकर कहा था कि आदिल ने उनके साथ मारपीट और घरेलू हिंसा की है, इन आरोपों के बाद आदिल को जेल में जाना पड़ा था| कुछ टाइम बाद आदिल जेल से बाहर आ गए थे|

पति ने राखी पर लगाया था ये आरोप

जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने भी राखी पर कई आरोप लगाए| आदिल ने भी मीडिया में आकर कहा था कि राखी ने उनका शोषण किया है| इसके अलावा आदिल ने राखी पर अपने न्यूड वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया था| आदिल ने मीडिया में कहा था कि राखी ने उन्हें ड्रग्स दिया था और वह अपनी मां के कैंसर के नाम पर सबको लूटती हैं|

आदिल दुर्रानी ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका में हस्तक्षेप करने की मांग की थी जिसके बाद दिंडोशी सेशन कोर्ट ने राखी सावंत को अंतरिम राहत दी है| 7 दिसंबर तक अदालत ने पुलिस को राखी सावंत के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने को कहा है|

About Post Author