डिनर डेट पर बॉयफ्रेंड विजय की जैकेट पहने स्पॉट हुईं तमन्ना भाटिया, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कौन नहीं जानता लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं| वहीं एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं| बीते 29 नवंबर को तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा मुंबई में एक फैशन शो में शामिल हुए, जिसके बाद दोनों डिनर के लिए गए थे| इस दौरान उन्हें हाथों में हाथ डाले रेस्तरां से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था| डिनर करके लौट रहीं तमन्ना ने विजय की जैकेट पहनी हुई थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 की रिलीज के बाद अपने रोमांटिक रिश्ते का ऐलान किया था और अब दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है| हाल ही में दोनों का मुंबई के एक रेस्टोरेंट से एक साथ निकलते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें विजय सफेद शर्ट, काली टाई और नीली पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं, जबकि तमन्ना सॉग ब्लैक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं| एक्ट्रेस ने खुद को विजय की नीली शर्ट में कवर कर रखा था|

तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब चिरंजीवी की फिल्म ‘भोला शंकर’ में नजर आने वाली हैं,  जिसकी शूटिंग जनवरी और फरवरी में शुरू होने वाली है| इसके अलावा एक्ट्रेस इस साल यानी 2023 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई वेब सीरीज में भी अपना धमाल दिखा चुकी हैं|

About Post Author