शादी के लिए दिल्ली रवाना हुए पुलकित सम्राट, जानें कब बनेंगे दूल्हे राजा

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| कपल अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है| वहीं दूल्हे राजा दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं|

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पुलकित 

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने हाल ही में धूम-धाम से शादी की है| वहीं अब पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी जल्द शादी करने वाले हैं| हाल ही में कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ था| वहीं पुलकित को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है| एक्टर शादी के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं|

दिल्ली में शादी करेंगे पुलकित-कृति

पुलकित और कृति मुंबई की जगह दिल्ली में शादी करने वाले हैं| सोमवार को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है| इस दौरान पुलकित काफी काल नजर आए| उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लाइट मैरूम शेड की लूज पेंट कैरी की थी। इस दौरान पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर भी कमेंट किया, जिस पर एक्टर स्माइल भी किया।

चार दिन चलेंगे शादी के फंक्शन 

पुलकित और कृति के शादी के फंक्शन 4 दिन तक चलेंगे| फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगे। ख़बरों के मुताबिक 15 मार्च को पुलकित और कृति फेरे लेंगे। वहीं कपल ग्रैंड वेडिंग न करके सिंपल वेडिंग करेंगे| फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे|

वेडिंग कार्ड हुआ वायरल 

पुलकित और कृति की जनवरी में रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी। पुलकित ने कृति को अपनी बाहों में लिए फोटो क्लिक कराई थी। फोटोसेशन के दौरान दोनों अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए थे| कपल पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी करेगा| पुलकित-कृति का वेडिंग कार्ड क्यूट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी है। ये वेडिंग कार्ड होम थीम पर बना हुआ है| जिसमें एक लड़का और एक लड़की चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बालकनी में बैठकर समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी साबरमती में गांधी आश्रम में पुनर्निर्माण कार्य के लिए ‘भूमि पूजन’ समारोह करेंगे आयोजित

About Post Author