सूरत, इंदौर के बाद पुरी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने टिकट लौटाया

KNEWS DESK-  सूरत, इंदौर के बाद पुरी में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी को टिकट वापस कर दिया है। साथ ही उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पर्याप्त फंड न मिलना टिकट वापस देने का कारण भी बताया।

सुचारिता मोहंती ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया। इतना ही मैंने अपने कैंपेन में कम से कम खर्च करने का भी प्रयास किया। इसके बावजूद भी मैं आर्थिक रूप से संघर्ष कर रही थी और प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान नहीं कर सकी।

सोशल मीडिया पर सुचारिता मोहंती ने लिखा ये

सुचारिता मोहंती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “जैसा कि आप जानते हैं, भाजपा सरकार ने विपक्ष को दबाने और चुनाव जीतने के लिए सबसे अलोकतांत्रिक डिजाइन में इन चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की है। संसाधनों की कमी और बैंक खातों पर प्रतिबंध का सामना करते हुए, कांग्रेस पार्टी पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारे चुनाव अभियान को चलाने के लिए शून्य फंडिंग प्रदान कर रही है। हम पुरी में मनी बैग और चुनावी बांड घोटालेबाजों, सत्तारूढ़ भाजपा और बीजद के खिलाफ गंभीर लड़ाई लड़ रहे हैं। पुरी में हमारा अभियान इन भ्रष्ट सत्तारूढ़ दलों को हराने और आगामी सत्ता बनाम जनता चुनावों में लोगों के जीवन और आजीविका में सुधार लाने के लिए है। पुरी में हमारा अभियान लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मूल्य आधारित राजनीति के लिए है। हम भारत के उस विचार की रक्षा के लिए खड़े हैं जिसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे राष्ट्र के संस्थापकों ने संघर्ष किया।”

2014 में पुरी से लड़ा था चुनाव

2014 के चुनाव में बीजू जनता दल के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने कांग्रेस की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती को यहां से हराया था। बता दें कि तब सुचारिता ने 2,59,800 लोख वोट हासिल किए थे। यहां बीजेपी के अशोक साहू को 2,15,763 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें-   माही की टी-शर्ट पहनकर IPL मैच देखने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं ने लूटा फैन्स का दिल

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.