King का AI लीक बना टेंशन! 15 मिनट के वायरल वीडियो के बाद मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

KNEWS DESK – Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और इसी बीच लगातार हो रहे लीक ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘किंग’ का एक 15 मिनट का AI-जनरेटेड वीडियो वायरल हो गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब इस पूरे मामले के बाद मेकर्स ने बड़ा कदम उठा लिया है।

दरअसल इस वायरल वीडियो में फिल्म से जुड़े कई लीक क्लिप्स और विजुअल्स को AI तकनीक की मदद से जोड़कर एक नया वीडियो तैयार किया गया था। इसमें ट्रांजिशन्स, बैकग्राउंड और कई सीन को अलग तरीके से पेश किया गया, जिससे लोगों को ऐसा लगा जैसे फिल्म का असली फुटेज सामने आ गया हो। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया।

फिल्म को डायरेक्टर Siddharth Anand बना रहे हैं। उन्होंने पहले भी फैंस से अपील की थी कि शूटिंग से जुड़े किसी भी लीक कंटेंट को शेयर न करें। लेकिन इसके बावजूद AI एडिटेड वीडियो सामने आने के बाद अब मेकर्स ने सिक्योरिटी और भी ज्यादा टाइट कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के घोड़बंदर रोड इलाके में चल रही शूटिंग के दौरान अब सेट पर एंट्री को सीमित कर दिया गया है। खासतौर पर एक्शन सीक्वेंस और क्लाइमैक्स शूट के दौरान बाहरी लोगों की मौजूदगी पर रोक लगा दी गई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म अपने फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है। अभी करीब दो महीने की शूटिंग बाकी है, जिसमें पैचवर्क, एक्शन इन्सर्ट्स और कुछ अहम सीन्स पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही VFX का काम भी तेजी से चल रहा है। मेकर्स की कोशिश है कि जुलाई के आखिर तक फिल्म का पूरा काम खत्म कर लिया जाए।

इससे पहले भी फिल्म के कई विजुअल्स लीक हो चुके हैं। केप टाउन शेड्यूल के दौरान Deepika Padukone और शाहरुख खान के एक गाने की शूटिंग की क्लिप्स वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में क्लाइमैक्स से जुड़े कुछ स्टिल्स भी इंटरनेट पर सामने आ गए थे। लेकिन AI से तैयार किए गए फैन-मेड वीडियो ने मेकर्स की परेशानी और बढ़ा दी है, क्योंकि उसमें फिल्म की कहानी को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी।

अब फैन्स की नजर इस बात पर टिकी है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का नया पोस्टर या टीजर रिलीज करते हैं या नहीं। ‘किंग’ को लेकर हर छोटी अपडेट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और दर्शक बेसब्री से शाहरुख खान की इस बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *