बिहार के इन्फ्लुएंसर ने पुष्पा 2 का टीजर किया रिक्रिएट, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

KNEWS DESK – आलू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं|  फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| कुछ दिनों पहले पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया था| जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया| वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें बिहार के एक इन्फ्लुएंसर ने पुष्पा 2 का टीजर अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है|

पुष्पा 2 के मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो, 19 सेकंड का वीडियो देख फैन्स हुए  निराश »

इन्फ्लुएंसर ने पुष्पा 2 का टीजर किया रिक्रिएट 

बिहार के एक इन्फ्लुएंसर ने पुष्पा 2 का टीजर बिलकुल वेसे ही रिक्रिएट किया है जैसे फिल्म का टीजर था| साथ ही सभी के गेटअप भी कुछ कुछ वैसे ही थे| फिल्म के टीजर को तो फैन्स ने खूब पसंद किया था| लेकिन पुष्पा 2 के  इस रिक्रिएटेड वर्जन की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं| कुछ लोगों का तो ऐसा मानना है कि ये वीडियो ऑरिजनल वीडियो से भी ज्यादा अच्छा है| वीडियो को बिहार के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आदर्श आनंद ने शेयर किया है| उनके कंटेंट कन्ज्यूम करना फैंस को काफी अच्छा लगता है| बता दें कि वे भी अल्लू अर्जुन के रोल में एकदम धाकड़ लग रहे हैं और उनकी स्टाइल भी गजब है|

https://www.facebook.com/watch/?ref=embed_video&v=446825141171193

यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट

एक यूजर ने लिखा- एकदम जबरदस्त, शानदार| एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वीडियो देखकर ऑरिजनल पुष्पा भी डुप्लीकेट लगने लग गया है| एक ने लिखा – वंडरफुल| सुपर से भी ऊपर| सभी इस रिक्रिएट वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – छत्रपति शाहू महाराज को हराने के लिए ही पीएम मोदी कोल्हापुर आ रहे हैं- संजय राउत

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.