बहन ईरा की शादी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ नजर आये इमरान खान, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

KNEWS DESK – आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी ईरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी कर ली है| 3 जनवरी को आयरा और नूपुर ने कोर्ट मैरिज की है| शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| ईरा और नूपुर की इंटीमेट वेडिंग थी जिसमें फैमिली मेंबर्स और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे| आमिर खान के भांजे इमरान खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए थे| लेखा ने इमरान के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

Imran Khan makes rare appearance with rumoured girlfriend Lekha Washington,  poses for paps

लेखा ने इमरान के साथ शेयर की तस्वीरें 

लेखा ने सोशल मीडिया पर इमरान के साथ काफी सारी फोटोज शेयर की हैं| जिसमें रूमर्ड कपल साथ में पोज देता नजर आ रहा है| लेखा ने एक साथ 6 फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया है| फोटो में दोनों कैंडिड पोज देते नजर आ रहे हैं|

वायरल हुई तस्वीरें

लेखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट की| लेखा ने महरुन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था| उन्होंने अपने लुक को माथा पट्टी और गोल्डन नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था| वहीं  इमरान ने ब्लैक टक्सीडो पहना था|

ईरा और नूपुर की शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, मिथिला पालकर और प्राजक्ता कोली समेत कई लोग पहुंचे थे|

इमरान खान और लेखा वाशिंगटन

बीते साल से इमरान खान और लेखा वाशिंगटन की डेटिंग की खबरें आ रही हैं जब पैपराजी ने दोनों को साथ में स्पॉट किया था| दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था| दोनों को साथ में देखकर हर कोई कयास लगा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं| लेखा इमरान के साथ फिल्म मटरु की बिजली का मनढोला में काम कर चुकी हैं|

इमरान खान की पहले अवंतिका मलिक से शादी हुई थी| दोनों ने साल 2011 में शादी की थी| दोनों की एक बेटी भी है| इमरान और अवंतिका के अलग होने की खबरें 2019 से आने लगी थीं| हालांकि दोनों में से किसी ने अलग होने की खबरों को कंफर्म नहीं किया है| रिपोर्ट्स की माने तो दोनों अलग हो चुके हैं|

यह भी पढ़ें – पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं इलियाना डिक्रूज, एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड माइकल को लेकर कही ये बात

About Post Author