पुलिस की वर्दी में रणबीर कपूर ने चुराया Fans का दिल, इसी लुक में देखने को बढ़ी डिमांड

KNEWS DESK- एनिमल (Animal) की बड़ी सफलता के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की पुलिस की वर्दी में कुछ फोटोज काफी viral हो रही हैं| तस्वीरों में रणबीर पुलिस की वर्दी पहने हुए और मूंछ लगाए नजर आ रहे हैं| इन फोटोज में रणबीर, रोहित शेट्टी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं| जिन्हे देख कर fans ये अनुमान लगा रहे थे कि ये किसी नयी फिल्म की शूटिंग की फोटोज हैं| रोहित शेट्टी को साथ में देखकर फैंस अनुमान लगाने लगे कि शायद रणबीर डायरेक्टर की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ या ‘कॉप यूनिवर्स’ का हिस्सा बन सकते हैं|

रणबीर के लुक से फैंस हुए इम्प्रेस

अब लोग इस लुक से इम्प्रेस हो रहे हैं और कहते दिख रहे हैं- हमें इसी लुक में रणबीर की फिल्म देखनी है| इन फोटोज में वो काफी रौब दिखाते कदम बढ़ा रहे हैं और आखिर में रोहित शेट्टी के साथ पंच मारते भी दिखाई दे रहे हैं|

एक एड शूट के दौरान रणबीर कपूर और रोहित शेट्टी।

पुलिस की वर्दी में viral रणबीर कपूर की फोटो का सच

इन सारी तस्वीरों में रणबीर बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं| आपको बता दें कि ये किसी फिल्म की शूटिंग नहीं है बल्कि एक ऐड की शूटिंग की फोटोज हैं| इसी के सेट से रणबीर और रोहित की ये फोटो वायरल हो रही हैं| ये किस ब्रैंड का या किस चीज़ का ऐड होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है| ऐड के बारे में जानकर लोग निराश जरूर हुए हैं लेकिन अब वे उन्हें अगली फिल्म में इसी लुक में आने की डिमांड कर रहे हैं।

फैंस को रणबीर कपूर का लुक काफी पसंद आया।

 

About Post Author