KNEWS DESK – Sunil Dutt की डेथ एनिवर्सरी पर पूरा दत्त परिवार भावुक नजर आया। अभिनेता और राजनेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुनील दत्त को उनके बेटे Sanjay Dutt और बेटी Priya Dutt ने खास अंदाज में याद किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता के लिए प्यार और सम्मान जाहिर किया।

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में पिता और बेटे की खास बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। एक फोटो में सुनील दत्त अपने बेटे का हाथ पकड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर संजय दत्त के बचपन की है। तीसरी तस्वीर में पूरा दत्त परिवार साथ दिखाई दे रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय दत्त ने बेहद भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता को हर दिन याद करते हैं और उनके जैसा पिता पाकर खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं। संजय ने लिखा कि उनके पिता हमेशा उनकी जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा रहे और आगे भी रहेंगे।
वहीं, सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुनील दत्त मंच पर भाषण देते दिखाई दे रहे हैं और उनके पास संजय दत्त भी खड़े नजर आ रहे हैं। प्रिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग सिर्फ यादें छोड़ जाते हैं, लेकिन उनके पिता ने इंसानियत की ऐसी विरासत छोड़ी है, जो हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
प्रिया दत्त ने अपने पिता को दयालु, मजबूत और सभी की मदद करने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें सिखाया कि प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से दिखाया जाता है।
बता दें कि Sunil Dutt ने 1958 में Nargis से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म Mother India के सेट से शुरू हुई थी। सुनील दत्त और नरगिस के तीन बच्चे हैं, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त।