गौहर खान से लेकर मनारा चोपड़ा तक, ईद के जश्न में डूबे नजर आये सितारे

KNEWS DESK – दुनियाभर में आज सभी लोग ईद का जश्न मना रहे हैं| वहीं सितारे भी लगातार सोशल मीडिया पर ईद की खास तस्वीरें शेयर कर रहे हैं| आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

गौहर खान

गौहर खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं| वो अक्सर फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| ऐसे में एक्ट्रेस ने ईद के मौके पर भी खास तस्वीरें शेयर की है| वीडियो में गौहर और जिद के साथ उनका लाडला बीटा जेहान भी दिखाई दे रहा है|

सुरभि चंदना

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने हाल ही में शादी की है| ऐसे में कपल ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर कर लिखा, ‘आपको मेरी और करण की तरफ से ईद मुबारक|’ फोटो में कपल बहुत प्यारा नजर आ रहा है|

करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा ने भी ईद के मौके पर फैन्स के साथ खास तस्वीर शेयर की है| एक्टर ब्लैक कलर के ऑउटफिट में खास अंदाज़ में नजर आ रहे हैं| इन फोटोज के साथ करणवीर ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है|

मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा ने ईद के मौके पर शानदार अवतार दिखाया है| व्हाइट कलर के हैवी शरारा में वो किसी अप्सरा जैसी दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने मेकअप भी आउटफिट के हिसाब से चुना है|

सौम्या टंडन

भाभी जी घर में हैं फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी ईद के दिन ट्रेडिशनल अवतार दिखाया है| फैंस को उनका शरारा और कुर्ते वाला लुक बहुत पसंद आ रहा है|

आमिर अली

आमिर अली ने भी ईद के खास मौके पर ब्लैक कुर्ते-पजामे में शानदार अंदाज दिखाया| और फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी है|

यह भी पढ़ें – ईद पर उर्फी जावेद ने दिखाया अपना नया लुक, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

About Post Author