पीलीभीत में महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पति को जान से मारने की दी धमकी

रिपोर्ट – राहुल शर्मा

उत्तर प्रदेश – पीलीभीत में एसपी को महिला ने शिकायत पत्र देकर दबंगो के खिलाफ शिकायत की है| महिला ने बताया वह अपने पति के साथ अपने भाई की शादी में न्यूरिया अपने मायके गई थी, जहां पर वकील अहमद मुनाजिर हुसैन शकील अहमद निवासी ग्राम जबलपुर थाना न्यूरिया वसीम नामालूम चार लोग अज्ञात लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसका हाथ पकड़ा|

आपको बता दें कि अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी महिला ने जब अपने पति को दी तो महिला के पति ने थाना न्यूरिया में इसकी शिकायत लेकर पहुंचे| जहां पुलिस ने महिला के पति को थाने में बैठा कर उसके ऊपर 151 में चालान कर दिया|

महिला के पति के साथ जमकर की मारपीट

महिला का कहना है कि पुलिस उन दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है| महिला की स्कूटी भी थाने में पुलिस ने जब्त कर ली है, महिला के पति ने जब उसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीन लिया| दबंग लोग महिला के पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| महिला का आरोप है पुलिस ने किसी का भी मेडिकल नहीं कराया महिला ने शिकायत पत्र देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है|


            

About Post Author