ईद पर उर्फी जावेद ने दिखाया अपना नया लुक, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

KNEWS DESK- पूरे देशभर में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है| मुस्लिम समुदाय के लोगों का ये बहुत ही खास त्योहार होता है| आम से लेकर सेलेब्स तक ईद को धूमधाम से मना रहे हैं| ईद मनाते हुए सेलेब्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ रही हैं| इस मौके पर अपने अतरंगी कपड़ों से मशहूर उर्फी जावेद ने अपना नया लुक शेयर किया है, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है|

ईद के दिन उर्फी जावेद ने अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| एक्ट्रेस ईद के मौके पर बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं हैं| तस्वीरों में उर्फी छोटी सी स्कर्ट और कई कट वाला क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं| साथ ही उन्होंने बूट्स भी कैरी किये हैं| इस लुक को उर्फी ने वन साइड ओपेन हेयर के साथ कम्प्लीट किया| अब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

यूजर्स उर्फी जावेद की इन तस्वीरों को देखकर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं| यूजर्स का कहना है कि मुस्लिम होकर ईद के दिन इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए| आपको बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं| कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन एक्ट्रेस को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता| कभी-कभी तो उर्फी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे देती हैं|

About Post Author