दो साल पहले पटना में अल्लू अर्जुन ने रचा था इतिहास, ‘पुष्पा 2’ के इवेंट में जुटी थी 2 लाख फैंस की भीड़

knews desk – अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा 2’ इवेंट ने 2 साल पहले पटना में रचा था इतिहास, 2 लाख की भीड़ और 2.6 लाख लाइव दर्शकों के साथ सेट किया था नया बेंचमार्क

2 लाख से ज्यादा लोगों की ऐतिहासिक भीड़ और यूट्यूब पर एक साथ 2.6 लाख दर्शकों की मौजूदगी ने ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च को भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नजारा बना दिया, जिसकी तरह पहले कभी नहीं देखा गया था।

इंडियन सिनेमा में फैंस की जबरदस्त दीवानगी को महसूस करने वाले कुछ ही स्टार्स हैं, और उन्हीं में से एक हैं पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जो देश भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। पिछले कई सालों में अल्लू अर्जुन ने अपने चार्म, आईकॉनिक स्टाइल और दर्शकों से कनेक्ट रहने के अपने अंदाज से देश भर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी अपने नाम की है। इसका सबूत है पटना में हुआ ऐतिहासिक पुष्पा 2: द रूल ट्रेलर लॉन्च, जो सबसे बड़ी संख्या में फैंस को एक साथ जमा करने वाला पहला इवेंट बन गया।

आज से 2 साल पहले 17 नवंबर 2024 को पटना में जबरदस्त सिनेमाई नजारा देखने मिला क्योंकि फिल्म के जबरदस्त स्केल वाले प्रमोशनल इवेंट ने भारत में किए जाने वाले इस तरह के इवेंट्स की परिभाषा बदल दी। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर लॉन्च एक ऐतिहासिक जश्न में बदल गया, क्योंकि इस दौरान 2 लाख से ज्यादा फैंस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

इस इवेंट ने एक और मुकाम अपने नाम करते हुए, ट्रेलर के लाइव स्ट्रीम के दौरान 2.6 लाख यूट्यूब पर उस समय वीडियो देख रहे दर्शकों का आंकड़ा दर्ज किया। इस तरह से इवेंट ने इंडियन सिनेमा द्वारा किसी इवेंट में देखा जाने वाला सबसे बड़ा लाइव व्यूअरशिप रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऑन ग्राउंड की बात करें या फिर डिजिटल की दोनों का स्केल जबरदस्त था। जहां लाखों फैंस वेन्यू पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंचे, वहीं ऑनलाइन भी लाखों फैंस इस जश्न के गवाह बनें।

अल्लू अर्जुन मिल रहें इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच में थे, उनकी पॉपुलैरिटी भाषा और जगह की सीमाओं से कहीं आगे पहुंच चुकी है। इस तरह से पटना में उमड़ी जबरदस्त भीड़ ने यह साबित कर दिया कि अल्लू अर्जुन का पैन इंडिया स्टारडम और ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की पॉपुलरिटी किस लेवल पर पहुंच चुकी है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से शुरू हुआ इवेंट, बिना वक्त गवांए एक बड़े जश्न में बदल गया। इस इवेंट ने भारी भीड़ जुटाने, डिजिटल व्यूअरशिप और दर्शकों को खुद के साथ जोड़ने के मामले में इंडियन सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया।

ऐसे में, अब जब इस कमाल के इवेंट के दो साल पूरे हो चुके हैं, तब फैंस X पर उस शाम को फिर से याद कर रहे हैं। बिहार में हुए उस इवेंट की एनर्जी, इमोशन्स और जबरदस्त दीवानगी को फैंस एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

एक फैन ने इस मुकाम का जश्न मनाते हुए लिखा है:
“#2YearsForIconicPushpa2PatnaEvent 🥵🔥🔥🔥🔥”
https://x.com/Bunnyboiprivate/status/2122577764842873007?a=f3hhqHXWz8TCwMyONb0&s=20

“पटना से उठी एक छोटी सी चिंगारी ने पूरे देश में आग लगा दी। #Pushpa2 की दीवानगी की शुरुआत आज ही के दिन हुई थी। 🔥🔥”
https://x.com/SakethforRaaka/status/2122539773894234313?a=djt3USO7sVlznzU9Z0k&s=20

इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए एक अन्य फैन ने लिखा:
“पटना इवेंट के दो साल पूरे 🙇🏻🔥
भारत में फैंस की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ 📈🥵”
https://x.com/Allu_Hemsworth/status/2122560817732493765?a=PqXBh4ChEdo7FJ1Bnko&s=20

अल्लू अर्जुन के बेमिसाल स्टारडम को दिखाते हुए एक फैन ने लिखा:
“पटना में उस जबरदस्त दीवानगी के दो साल पूरे 🔥🔥
भाई के लिए फैंस का क्रेज बेमिसाल है ❤️‍🔥❤️‍🔥”
https://x.com/ItsKarnAA/status/2122599072871981141?a=_QALZDgF0yqYnqG0VyE&s=20

उस शाम की अहमियत और भारतीय सिनेमा में अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को बयां करते हुए एक अन्य पोस्ट में लिखा गया: “वह दिन जब पूरे देश ने अल्लू अर्जुन के स्टारडम का असली जलवा देखा।”
https://x.com/Corleoneei/status/2122556546433610191?a=BSgNOxXlGNNyGNtFpiM&s=20

दो साल बाद भी पटना का यह इवेंट ‘पुष्पा 2: द रूल’ के सफर का एक यादगार पड़ाव बना हुआ है। साथ ही, यह आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की जबरदस्त लोकप्रियता और उनके स्टारडम की भी मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *