बादशाह से तलाक के बाद पहली बार खुलकर बोलीं ईशा रिखी, कहा- रिश्ते में खुद को ठगा हुआ महसूस किया

knews desk – रैपर और सिंगर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। बादशाह और ईशा ने अपने तलाक की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब ईशा जल्द ही बिग बॉस 20 में नजर आ सकती हैं। शो में उनकी एंट्री का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें वह अपनी निजी जिंदगी और बादशाह के साथ रिश्ते को लेकर कई बातें करती दिखाई दे रही हैं।

ईशा ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखा, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि दो लोगों के रिश्ते की परेशानियां सार्वजनिक तमाशा बनें। हालांकि, अब उन्होंने उस मुश्किल दौर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रिश्ते में खुद को ठगा हुआ महसूस किया

बिग बॉस 20 के प्रीमियर से पहले ETimes से बातचीत में ईशा ने बताया कि उनके लिए वह दौर काफी मुश्किल था। वह लगातार खुद से सवाल करती थीं कि आखिर रिश्ते में उनसे क्या गलत हुआ।

ईशा के मुताबिक, उन्होंने अपने रिश्ते और उस इंसान को बचाने की पूरी कोशिश की। यही वजह थी कि उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की परेशानियों के बारे में खुलकर बात नहीं की।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस शादी में खुद को ठगा हुआ महसूस हुआ, तो ईशा ने कहा कि हां, उन्हें ऐसा महसूस हुआ था।

शादी की तस्वीरों को लेकर मां से हुई बहस

ईशा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बारे में भी बात की। मार्च में उनकी मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर ईशा और बादशाह की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

ईशा ने बताया कि तस्वीरें सार्वजनिक किए जाने को लेकर उनकी अपनी मां से कई बार बहस हुई थी। वह कभी नहीं चाहती थीं कि ये निजी तस्वीरें लोगों के सामने आएं।

https://www.instagram.com/reels/Dc30LB_MhmA/

हालांकि, बाद में उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि जो हुआ, वह उनके हाथ में नहीं था और शायद उसके पीछे कोई वजह रही होगी।

ईशा रिखी की बिग बॉस 20 में एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। शो के प्रोमो में उनके बयान के बाद अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि वह घर के अंदर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े और कितने राज खोलेंगी।

वहीं, बादशाह की तरफ से ईशा के इन बयानों और उनके तलाक को लेकर लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *