प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘शिकायत कम कर रही, प्रार्थना ज्यादा कर रही’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं| इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं| ऐसे समय पर दिपिक सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है| जिसे देख फैन्स हैरान हो गये हैं|

बधाई हो! प्रेगनेंट हैं दीपिका पादुकोण, 7 महीने बाद होगी बच्चे की डिलीवरी - Deepika  padukone Ranveer singh announce their pregnancy shared goodnews shared  delivery date september 2024 tmovh - AajTak

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फाइटर से साल 2024 की शानदार शरुआत की है| एक्ट्रेस अपने करियर के साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी को लेकर चर्चा में हैं| दीपिका शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं| इस बात की जानकारी रणवीर और दीपिका ने खुद 29 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी| साथ ही बताया था कि इसी साल सितंबर के महीने में बेबी को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी फेज के बीच वह सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहती हैं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट 

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो तुलना और शिकायत कम करने पर बेस्ड है| दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पेज के क्वोट को रीशेयर किया है, जिसमें लिखा है, “पोस्ट कम कर रही हूं, काम ज्यादा कर रही। कम तुलना कर रही, रिफ्लेक्ट ज्यादा कर रही। शिकायत कम कर रही, प्रार्थना ज्यादा कर रही। चर्चा कम कर रही, हासिल ज्यादा कर रही।”

Deepika Padukone Instagram

वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण जल्द ही सिंघम अगैन में करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। सिंघम अगैन 15 अगस्त को पुष्पा 2 के साथ रिलीज होगी| इसके आलावा दीपिका प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली: बीजेपी ने केजरीवाल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, बीजेपी नेता ने कहा- ‘शराब के पैसों से बनाया शीश महल’

About Post Author