KNEWS DESK – बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और हर दिन सेट से नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बार चर्चा सिर्फ Shah Rukh Khan ही नहीं, बल्कि Deepika Padukone के बेबी बंप को लेकर भी तेज हो गई है।
केप टाउन में चल रही है ‘किंग’ की शूटिंग
फिल्म किंग की शूटिंग इन दिनों Cape Town में चल रही है। खासतौर पर वी एंड ए वॉटरफ्रंट के आसपास शूटिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ, जिसमें Deepika Padukone अपनी टीम के साथ नजर आईं। इस वीडियो में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
दीपिका ने इस दौरान ओवरसाइज शर्ट और चेक पैटर्न वाला आरामदायक लुक कैरी किया था। उनकी सहज मुस्कान और स्टाइल ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया।
शाहरुख का स्टाइलिश लुक भी चर्चा में
Shah Rukh Khan का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मैनेजर पूजा और बॉडीगार्ड के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। फैंस उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉडीगार्ड ने तुरंत बीच में आकर वीडियो रिकॉर्डिंग को रोक दिया। इसके बावजूद किंग खान का ब्लैक आउटफिट और उनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो में शाहरुख और दीपिका को एक दुकान के अंदर भी स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख ब्लैक लुक में और दीपिका रेड ओवरसाइज टॉप में नजर आईं।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की खास अपील
फिल्म किंग के सेट से लगातार फोटो और वीडियो लीक होने के बाद डायरेक्टर Siddharth Anand को खुद सामने आना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से अनुरोध किया कि वे सेट की तस्वीरें और वीडियो शेयर न करें, ताकि फिल्म का सरप्राइज बरकरार रह सके। डायरेक्टर की इस अपील के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि Shah Rukh Khan के फैंस उनकी बात मानते हैं या नहीं।
इस दिन रिलीज होगी ‘किंग’
फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहले से ही स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में है। इसमें Suhana Khan, Rani Mukerji, Jaideep Ahlawat, Abhishek Bachchan, Saurabh Shukla, Arshad Warsi, Abhay Verma, Anil Kapoor, Jackie Shroff और Raghav Juyal जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।