सेलेब्स के फेवरेट ओरी और सनी लियोनी ने नंदिता महतानी की पोस्ट शो पार्टी में बिखेरा जलवा, एक दूसरे के साथ यूं दिए पोज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी लाखों दिलों की धड़कन हैं| वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं| वहीं, दूसरी तरफ सेलेब्स के फेवरेच ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि भी हमेशा हर पार्टी की शान होते हैं| इस बार सनी और ओरी ने मिलकर पार्टी की लाइमलाइट लूटी है| हाल ही में फैशन डिजाइनर नंदिता महातनी ने एक पार्टी होस्ट की थी| जहां सनी लियोनी के साथ ओरी ने पोज दिए हैं|

सेलेब्स के फेवरेट ओरी संग सनी लियोनी ने दिया पोज

इस पार्टी में ओरी और सनी लियोनी ने अपने अंदाज से ध्यान आकर्षिक किया| सनी के अलावा इस पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की| हमेशा की तरह इस बार भी ओरी ने सभी सेलेब्स के साथ जमकर फोटो क्लिक की| इस दौरान सनी लियोनी के साथ भी ओरी की एक फोटो सामने आई जो आते ही छा गई| सनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओरी संग अपनी एक फोटो पोस्ट की है|

इस फोटो में सनी और ओरी मस्त पोज मारते नजर आ रहे हैं| इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे हैं| जहां ओरी ने ब्लैक आउटफिट पहना है तो वहीं सनी लियोनी गोल्डन ड्रेस में किसी अपसरा से कम नहीं लग रही हैं|

नंदिता महतानी की आफ्टर-पार्टी एक ग्लैमरस इवेंट में बदल गई, जिसमें सनी लियोनी और ओरी जैसे स्टार्स शामिल थे, जिसने स्टाइल और सेलिब्रेशन से भरी रात के लिए मंच तैयार किया|  डिजाइनर के आउटफिट्स को प्रेसेंट करने के अलावा, इस आफ्टर-पार्टी में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे, एक्टर अर्सलान घोनी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान जैसी मशहूर हस्तियां भी नजर आईं|

वर्क फ्रंट

सनी लियोनी अपकमिंग शो ‘ग्लैम फेम’ में जज की भूमिका निभाने के लिए तैयारी कर रही हैं| वहीं, एक्ट्रेस अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ में राहुल भट्ट के साथ नजर आएंगी| इसके अलावा सनी  फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ के साथ तमिल सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रही है| इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन नजर आएंगे| सनी रियलिटी शो ‘स्पिल्ट्सविला सीजन 15’ को होस्ट करती भी दिखाई देंगी| इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें – हैरिसन लॉक्स कंपनी द्वारा हाथों से तैयार 50 किलो से अधिक का ताला, राम मंदिर के लिए जाएगा अयोध्या

About Post Author