‘मेरी क्रिसमस’ की स्क्रीनिंग के बाद एक साथ स्पॉट हुए अनन्या-आदित्य, यूजर्स बोले- ‘क्या कपल हैं बॉस’

KNEWS DESK- आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| हाल ही में अनन्या पांडे कॉफी विद करण में आईं थीं जहां उन्होंने कहा था कि दोनों बस बेस्टफ्रेंड हैं और वह अपनी चीजों को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, जिसके बाद से ये साफ हो गया है कि दोनों डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक स्टार्स ने ऑफिशियली ये कंफर्म नहीं किया है| वहीं अब दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया है|

बुधवार को मुंबई में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी| जहां से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे साथ में बाहर आए थे| दोनों को साथ में देखकर फैंस भी खुश हो गए| मैरी क्रिसमस की स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं| उन्होंने व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं| वहीं आदित्य के लुक की बताएं तो वह कैजुअल लुक में नजर आए| आदित्य-अनन्या को साथ में बाहर आते स्पॉट किया गया, इस दौरान पैप्स ने उनका वीडियो बना लिया, जो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

वीडियो में आदित्य और अनन्या की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है| वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर दोनों स्टार्स की तारीफ़ कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- क्या कपल हैं बॉस| वहीं दूसरे ने लिखा- गुड लुकिंग कपल आदि और अनन्या| एक ने लिखा- आखिरकार आदित्य और अनन्या मीडिया के सामने आ गए| वहीं कई फैंस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं|

About Post Author