घोषणापत्र विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया करारा जवाब, कहा- ‘खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स- रे से डरते हैं…’

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार यानि आज दिल्ली के जवाहर भवन में एक सम्मलेन को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स- रे से डरते हैं|

बता दें कि पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस के घोषणापत्र पर वार करते हुए कहा था कि वो कहते हैं, देश का एक्स-रे करेंगे| कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति जब्त करने और उनकी जीवन भर की बचत छीनने के लिए सर्वे कराएगी| कांग्रेस  संपत्ति छीनने और इसे अपने लोगों में बांटने की साजिश रच रही| जब मैंने उनकी राजनीति उजागर की तो वे इतने नाराज हो गए कि मुझे गालियां देने लगे|

rahul gandhi parliamenmt no confidence motion narendra modi loksabha election Rahul Gandhi Returns: अविश्वास प्रस्ताव में हारना तय, लेकिन अब PM मोदी को चुनौती तगड़ी मिलेगी! | Jansatta

प्रधानमंत्री के इस बयान पर करारा जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- जैसे मैंने जाति जनगणना की बात की, एक्स- रे की बात की, सब कहने लगे देश में जाति नहीं है| अगर देश में जाति नहीं है तो आप OBC कैसे हैं| वो कहते हैं देश में दो ही जाति है, अमिर या गरीब| मैं कहता हूं- अमिर गरीब को बांट दो तो गरीबों की लिस्ट में आपको OBC और SC- ST मिलेंगे और अमिर की लिस्ट में OBC और SC- ST नहीं मिलेंगे| मीडिया मेरे बारे में कहती है पॉलिटिक्स में रूचि नहीं है| नॉन सीरियस है| मनरेगा, भट्टा परसोल नॉन सीरियस है| अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, विराट कोहली सीरियस हैं| जब भी कोई 90% की बात करता है, वो नॉन सीरियस हो जाता है|

उन्होंने आगे कहा- जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय मेरा मुद्दा नहीं, जीवन का मिशन है| जातीय जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती| मोदी दस सालों तक खुद को OBC बताते रहे लेकिन जब मैंने जातीय जनगणना की बात की तो बोले जाति नहीं है| देश की राष्ट्रपति आदिवासी हैं, हेड ऑफ़ द टेस्ट हैं| नई संसद का उद्घाटन करने की बारी आई तो उनको नहीं बुलाया गया| राम मंदिर में भी यही किया गया|

कांग्रेस नेता ने कहा- मुझे जाति में रूचि नहीं है, न्याय में है| 90% के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है| इसका पता लगाते हैं कि कितना अन्याय हो रहा है| कितनी चोट लगी है, एक्स- रे करा लें| इसमें कोई गलत बात नहीं है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.