पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं माधुरी दीक्षित तो वहीं ब्लैक लुक में सुनील शेट्टी ने खींचा फैंस का ध्यान, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- ‘डांस दीवाने’ का सीजन 4 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में एक्टर सुनील शेट्टी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रहे हैं| वहीं ‘डांस दीवाने’ के सेट पर सोमवार यानि आज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर सुनील शेट्टी को स्पॉट किया गया, जहां सेलेब्स के लुक ने सुर्खियां बटोरीं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं|

 

 

 

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं आज माधुरी डांस दीवाने के सेट पर नजर आईं, जहां उनके लुक ने लोगों को अपना दीवाना बनाया|

माधुरी दीक्षित पिंक एम्बेलिश्ड गाउन पहने स्पॉट हुईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं| इस दौरान उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और चूड़ियां भी पहनी थीं| अपने लुक में एक्ट्रेस ने सिल्वर हील्स कैरी की| इस लुक को माधुरी ने शेड्स के साथ कम्प्लीट किया|

वहीं सुनील शेट्टी को ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया| साथ ही उन्होंने शर्ट और ट्राउजर के साथ जैकेट भी पहनी हुई थी|

एक्टर ने इस दौरान ब्लैक शूज कैरी किये| अपने लुक को अन्ना ने शेड्स से पूरा किया| अब सेलेब्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.