गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, कहा- ‘हम सब बहुत परेशान हैं’

KNEWS DESK – पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर सोढ़ी का रोल प्ले करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी को लापता हुए 15 दिन का वक्त हो गया है| लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है| एक्टर के घरवाले इस बात से बहुत ज्यादा परेशान हैं| गुरुचरण के पिता अपने बेटे को लेकर काफी काफी परेशान हैं, वो बार-बार अपने बेटे की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं|

Gurucharan Singh Missing | 14 दिन से लापता है गुरुचरण सिंह, बुजुर्ग पिता का छलका दर्द, बोले- हम उसके वापस आने का... | Navabharat (नवभारत)

एक्टर ने पिता ने कहा 

गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक अपने बेटे गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी में कोई खास जानकारी नहीं मिली है उन्होंने कहा कि हमसब बहुत परेशान हैं, और पुलिस के नए अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं| हम उसके वापसी आने का इंतज़ार कर रहे हैं|

15 दिनों से हैं लापता 

22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन वे मुंबई नहीं पहुंचे| इसके बाद से एक्टर को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लग गईं| पहले ऐसी ख़बरें आईं कि वे डिप्रेशन में थे फिर ये खबर आई कि वे शादी करने वाले थे| एक्टर ने अपना फोन पालम एयरपोर्ट में छोड़ा दिया था और कहीं गायब हो गए थे|

इसके बाद पुलिस की छानबीन में ये संदेह भी जताया गया कि गुरुचरण सोढ़ी ने खुद को ही लापता करने की साजिश रची है| फिलहाल 15 दिन बाद भी पुलिस सिर्फ कयास लगा रही है और इस बात पर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है|

यह भी पढ़ें – अविका गौर के नए लुक ने खींचा लोगों का ध्यान, माथे पर बिंदी लगाए बेहद प्यारी लगीं एक्ट्रेस

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.