बाराबंकी में किसान नेता आशु चौधरी को संगठन ने किया निष्कासित, गुट ने झंडा और बैनर का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट- मो0 रज़ी सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश – बाराबंकी में किसान नेता आशु चौधरी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अपने संगठन से निष्कासित कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि किसान नेता आशु चौधरी संगठन और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। कई बार यह शिकायत संगठन को मिल चुकी थी। जिस पर संगठन के पदाधिकारी ने निर्णय लेते हुए आशु चौधरी को अपने संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से निष्कासित कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देते हुए संगठन का झंडा और बैनर का दुरुपयोग करने पर आशु चौधरी पर कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट में हो गए थे शामिल 

बता दें कि आशु चौधरी इसके पहले भारतीय किसान यूनियन भानु गुट में लम्बे समय तक प्रदेश प्रभारी रहें थे। आशु चौधरी ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए 14 मई 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अगले ही दिन आशु चौधरी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट में शामिल हो गए थे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने आशु चौधरी को अपने संगठन में पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। अब लगातार संगठन और समाज विरोधी गतिविधियां पाए जाने के चलते दो दिन पहले 22 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने आशु चौधरी को अपने संगठन से निष्कासित कर दिया है।

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र

संगठन के प्रदेश सचिव दिलीप सिंह चौहान ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देते हुए लिखा है कि ‘सेवा में,श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बाराबंकी। महोदय,सादर अवगत कराना है कि कुंवर उपेन्दु पटेल उर्फ आशु चौधरी को संगठन व समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने के कारण आज दिनांक 22.04.2024 से 6 वर्षों के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से निष्कासित किया जाता है। आज के बाद से इनका संगठन से कोई वास्ता नहीं है। आज से संगठन का झण्डा, बैनर या संगठन का दुरूपयोग करते है तो इन पर कार्रवाई करने की कृपा करें। प्रदेश सचिव दिलीप सिंह चौहान ने आगे लिखा है कि ‘हमारा संगठन विचाराधारा और किसान हित में कार्य करने वाला संगठन है। हमारे संगठन में किसान विरोधी, समाज विरोधी, बाहुबली व अपरधियों की कोई जगह नही है’।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.