मानसून: उत्तर भारत के इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

KNEWS DESK….  उत्तर भारत के  हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 25 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो दिन हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दरअसल आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा में हुई भीषण बारिश से एक हादसा हो गया। पंचकुला के खरक मंगोली में बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से एक महिला की कार बह गई। हालांकि लोगों ने महिला को उफनती नदी से बाहर निकल लिया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि 10-15 लोगों ने रस्सियों की मदद से महिला को बाहर निकाला। IMD महाराष्ट्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि आज मानसून ने मुंबई समेत महाराष्ट्र में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश हुई है। सक्रिय मानसून के कारण महाराष्ट्र में कई स्थानों में बारिश अभी भी जारी है। पश्चिमी घाट रेंज, कोंकण तट और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD की तरफ से हिमांचल प्रदेश के लिए विशेष अलर्ट

IMD हिमाचल प्रदेश ने 26 जून को दोपहर 1:00 बजे तक 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ तराई क्षेत्रों और इलाकों में मध्यम से उच्च जोखिम की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों में अपेक्षित बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

 

About Post Author