योगी की कैबिनेट बैठक में इन 33 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें ख़बर

KNEWS DESK-  उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में कुल 33 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है इनमें कृषि, शिक्षा, व्यापार, पर्यटन,पर्यावरण एवं चिकित्सा विभागों के प्रस्ताव शामिल थे। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना एवं अनिल राजभर ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। 


कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना 390.54 एकड़, 750 करोड़ की लागत की से किया जाएगा। जिसका शिलान्यास जुलाई माह में प्रस्तावित है। कौशाम्बी के सिराथू में इंडो इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फूड की स्थापना, अमरुद आंवला केले को लेकर शोध कार्य हेतु प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

अनिल राजभर ने बताया कि जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे मान्यता की मंजूरी दी गई है अब उत्तरप्रदेश जगतगुरु राम भद्राचार्य दिव्यांग राजकीय विश्वविद्यालय के रूप मे जाना जायेगा,आजीवन कुलाधिपति जगतगुरु ही रहेंगे, उनके बाद महामहिम राज्यपाल कुलाधिपति होंगे। यहां के कर्मचारी राजकीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत ही माने जाएंगे, अब से 50% दिव्यांग छात्र शिक्षा प्राप्त करेंगे, शेष 50% मे सामान्य छात्र भर्ती हो सकेंगे। इस तरह यह विश्वविद्यालय प्रदेश का दूसरा दिव्यांग विश्वविद्यालय होगा। इससे पहले शकुंतला मिश्रा विवि वर्तमान में कार्य कर रहा। 

वन पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि वर्तमान वर्ष में वृक्षारोपण अभियान जुलाई में शुरु किया जायेगा। पिछले वर्षो के वृक्षारोपण की गणना हेतु फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून द्वारा थर्ड पार्टी के रूप में आंकलन करवाया जा रहा है वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि महोबा,मैनपुरी,बागपत,कासगंज,हमीरपुर,हाथरस मे पीपीपी मॉड पर मेडिकल कॉलेज़ हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उत्तरप्रदेश टाउनशिप योजना को मंजूरी,दो लाख से कम आबादी के आधार पर गठन,प्रयागराज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विवि करने,मेरठ में राज्य खेल विश्विद्यालय को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के नाम पर रखे जाने को मंजूरी दी गई है व संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार, पुनरुद्धार व अवस्थापना हेतु संशोधन को मंजूरी शासन द्वारा 95% व्यय किया जायेगा, 5% मैनेजमेंट द्वारा व्यय करने की सहूलियत दिये जाने का प्रस्ताव, प्रदेश में कुल 357 विद्यालय मौजूद हैं। सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा प्रस्ताव को मंजूरी , मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत ₹5 लाख बीमा का लाभ मिलेगा,छोटे उद्यमियों को लाभ,आगरा मथुरा मे पर्यटन विकास हेतु हेलीकॉपटर सेवा शुरुआत करने के प्रस्ताव को मंजूरी, मथुरा के बंद छाता चीनी मिल को शुरु करने की मंजूरी एवं भामाशाह जी की जयंती 29 जून के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की मंजूरी दिया गया है। 

About Post Author