Karnatak CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में आज सीएम और डिप्टी सीएम के साथ 8 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक :  आज कर्नाटक में सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे|सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 8 विधायक भी मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण करेंगे|कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को निमंत्रण दिया गया है|

समस्त मंत्रियों के नाम

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले 8 विधायकों के नाम डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, देशपांडे की जगह रामलिंगा रेड्डी, बी के हरिप्रसाद और एम बी पाटिल ये सभी नाम मौजूद हैं|

परमेश्वर एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-JD (S) गठबंधन सरकार में राज्य के पहले दलित उपमुख्यमंत्री थे, और 6 बार विधायक बन चुके हैं|उन्होंने 1989, 1999 और 2004 में मधुगिरी, 2008, 2018 और 2023 में कोराटागेरे से विधानसभा का चुनाव जीता है|उन्होंने अधिक समय तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के साथ-साथ राज्य सरकार में कई मंत्रालय भी संभाला है|

केजे जॉर्ज का पूरा नाम केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज है|केजे जॉर्ज एचडी कुमारस्वामी के मंत्रिमंडल में बड़े और मध्यम आकार के उद्योग मंत्री थे| और बेंगलुरु विकास और नगर नियोजन मंत्री थे|केजे जॉर्ज पहले कर्नाटक के गृह मंत्री थे| जॉर्ज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में (1968) में शामिल हुए थे|जॉर्ज का राजनीतिक जीवन (1969) में शुरू हुआ था| उस समय उन्हें गोनिकोप्पल टाउन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुना गया था| जॉर्ज ने वीरेंद्र पाटिल सरकार के साथ MoS परिवहन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति का पद भी संभाला है| केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज कर्नाटक के मुख्यमंत्री होने वाले सिद्धारमैया के सबसे भरोसेमंद विधयक हैं|

सतीश जारकीहोली अपने जन्मे स्थान कर्नाटक के बेलगावी जिले से चुनाव लड़ते हैं| सतिश बेलगावी जिले की येमाकानमार्डी विधानसभा सीट से एमएलए की पद पर हैं|कांग्रेस नेता होने के साथ जारकीहोली बिजनेस में भी रुचि रखते हैं|सतीश जारकीहोली के दोनों भाई रमेश जारकीहोली और बालचंद्रा जारकीहोली भी विधायक की पद पर हैं|

कांग्रेस के सीट‍िंग व‍िधायक जमीर अहमद खान ने इस बार कर्नाटक व‍िधानसभा चुनावों में चामराजपेट व‍िधानसभा सीट पर (53953) वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की थी|जमीर अहमद चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के 4 बार के विधायक होने के साथ-साथ नेशनल ट्रैवल्स के मैनेजिंग पार्टनर हैं|

रामलिंगा रेड्डी कर्नाटक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष हैं|रामलिंगा रेड्डी (2|9|2017) से (17|5|2018) तक गृह राज्य मंत्री और (18|5|2013) से 2 सितंबर तक कर्नाटक के परिवहन मंत्री रह चुके हैं|(1973) में रेड्डी  एनएसयूआई में शामिल हुए थे|बाल्वस्था से ही रेड्डी संगठनात्मक गतिविधियों में इच्छुक हैं|

About Post Author