KNEWS DESK – Narendra Modi ने Varanasi में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और विकास योजनाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 6350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही दो नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया।
महिला आरक्षण लागू करना हमारा लक्ष्य
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू कराना उनकी सरकार का बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है और यहां बहन-बेटियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी पवित्र बना दिया।
उन्होंने कहा, “काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे आप सभी बहनों का आशीर्वाद चाहिए। हमारा बड़ा लक्ष्य है—लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति अब सिर्फ भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभा रही है। पंचायतों से लेकर कॉलेज कैंपस तक महिलाएं अपनी क्षमता साबित कर रही हैं।
विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने Indian National Congress, Samajwadi Party, All India Trinamool Congress और Dravida Munnetra Kazhagam पर महिला आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे दल नारी शक्ति से डरते हैं। ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली बेटियां संसद और विधानसभाओं तक पहुंचें।
पीएम मोदी ने कहा कि नई संसद बनने के बाद पहला काम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का था। 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया, लेकिन इसके पूर्ण क्रियान्वयन में विपक्ष ने फिर बाधा डालने की कोशिश की।
महिला कल्याण योजनाओं का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2014 से ही महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए, 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खोले गए, 2.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई और 12 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा दी गई।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए करीब 10 करोड़ महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं और अब तक 3 करोड़ महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।
दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने दो नई Amrit Bharat Express ट्रेनों Banaras से पुणे (हडपसर) और Ayodhya से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों से Uttar Pradesh और Maharashtra के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। अब मुंबई, पुणे और पूरे महाराष्ट्र के लोगों के लिए अयोध्या धाम और Kashi Vishwanath Temple पहुंचना और आसान हो जाएगा।
विकास और नारी शक्ति का संगम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार का मंत्र है, “नागरिक देवो भव”। पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई, यही सरकार की प्राथमिकताएं हैं।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प का आधार है। महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का विकास अधूरा है, इसलिए सरकार हर स्तर पर उन्हें नेतृत्व और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।