‘मैं नर्क नहीं जाना चाहता, धार्मिक हूं इसलिए स्वर्ग ही जाऊंगा’, बोले डोनाल्ड ट्रंप

KNEWS DESK– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया इंटरव्यू सुर्खियों में है। CBS के ‘60 मिनट्स’ शो में पत्रकार रॉस डौथैट ने ट्रंप से जीवन और मृत्यु को लेकर सवाल किया। इस पर ट्रंप ने कहा कि वह नर्क नहीं जाना चाहते और खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए उम्मीद जताई कि मृत्यु के बाद वह स्वर्ग जाएंगे।

जानलेवा हमलों के बाद बदली सोच?

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं पर हुए जानलेवा हमलों और खुद ऐसे हमलों से सुरक्षित बचने के बाद क्या उनकी मृत्यु को लेकर सोच बदली है। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें याद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं और सिद्धांत के अनुसार उन्हें स्वर्ग जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि वह नर्क नहीं जाना चाहते।

राजनीतिक दुश्मनों को माफ करने पर क्या बोले?

ट्रंप से पूछा गया कि अगर उन्हें स्वर्ग जाना हो और इसके लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को माफ करना पड़े, तो क्या वह ऐसा कर पाएंगे। इसमें जेम्स कोमी और नैन्सी पेलोसी समेत उनके विरोधियों का जिक्र किया गया। ट्रंप ने जवाब दिया कि वह शायद ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने कुछ दुश्मनों से नफरत करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

UFO को लेकर पायलटों से सुनी बातें

ट्रंप ने UFO से जुड़े सवालों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि अपने दोनों कार्यकालों के दौरान उनकी मुलाकात वायु सेना के कई अनुभवी पायलटों से हुई, जिन्होंने उन्हें UFO से जुड़े कुछ हैरान करने वाले किस्से सुनाए। ट्रंप ने कहा कि ये पायलट भरोसेमंद और अनुभवी थे। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वे बिल्कुल टॉम क्रूज की तरह दिखते थे। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह खुद इन दावों पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *