खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, नए अध्यक्ष संजय सिंह के साथ कुश्ती संघ को भी किया निलंबित, जानें वजह

KNEWS DESK-  खेल मंत्रालय ने रविवार को बड़ा फैसला लिया| मंत्रालय ने आज नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरी नवनिर्वाचित टीम को पद से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है| संजय सिंह ने इस वर्ष के अंत से पहले यूपी के गोंडा स्थित नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के आयोजन का ऐलान किया था| इसके बाद खेल मंत्रालय ने आज बड़ा फैसला लिया|

खेल मंत्रालय ने कहा- नेशनल चैम्पियनशिप की घोषणा जल्दबाजी में की गई और उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया| उन्होंने आगे कहा- नया संघ पिछले पदाधिकारियों के पूर्ण नियंत्रण में प्रतीत होता है, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे| गौरतबल है कि WFI का अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह ने बृजभूषण सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी| बीते 21 दिसंबर को कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था|

बीते गुरुवार को ही कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की थी| उन्होंने पहलवान अनीता श्योराण को हराया था| इसके बाद काफी हंगामा हुआ| महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था| बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगा है|

आपको बता दें, बजरंग पूनिया, साक्षी और विनेश फोगाट समेत देश के कई पहलवान बृजभूषण के खिलाफ लामबंद थे| उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ कई महीनों तक जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन दिया था| उनकी मांग थी कि बीजेपी सांसद सम्बन्धी कोई अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए| कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण के करीबी के जीतने पर साक्षी ने संन्यास लिया| वहीं बजरंग पूनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और अपना मेडल लौटा दिया था|

About Post Author