Umang 2023: मुंबई पुलिस एनुअल इवेंट में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, तेजस्वी प्रकाश के दिलकश अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

KNEWS DESK – शनिवार रात को मुंबई पुलिस एनुअल इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की| बॉलीवुड की कई हसीनाओं दीपिका पादुकोण, शहनाज गिल, तेजस्वी प्रकाश, आलिया भट्ट ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा| सितारों से सजी इस महफिल की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है|

उमंग इवेंट में लगा सितारों का मेला

उमंग 2023 के कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की| बी-टाउन के स्टार्स ने इवेंट में पहुंचकर पैपराजी को जमकर पोज दिए| दीपिका पादुकोण ने ब्लू कलर की साड़ी में पोज दिए और अपनी स्टनिंग अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया|

वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का लुक भी फैंस को पसंद आया| इस दौरान एक्ट्रैस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं| कैमरे के सामने आते ही शहनाज ने बेहद बेबाक तरीके से जमकर पोज दिए|

तेजस्वी प्रकाश के लुक ने खींचा सबका ध्यान 

टीवी इंडस्ट्री की ‘नागिन’ यानी तेजस्वी प्रकाश ने उमंग 2023 के कार्यक्रम में अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया| टीवी एक्टर करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड ने पिंक कलर की साड़ी में हर किसी को अपना दीवाना बना दिया| इस दौरान तेजस्वी ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज दिए| पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं|

दीपिका और शहनाज एक साथ आईं नजर 

इवेंट में शहनाज गिल और दीपिका पादुकोण साथ बैठीं हुई नजर आईं| इस दौरान दोनों को साथ में हंसते हुए देखा जा सकता है| उमंग 2023 फंक्शन का ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस इवेंट में एक साथ में इवेंट को इंजॉय कर रही हैं|

इस इवेंट को पुलिसकर्मियों और उनके परिवार वालों के लिए रखा जाता है| इसमें बॉलीवुड सेलेब्स, बिजनेसमैन, सोशल वर्कर और पॉलिटिकल लीडर शामिल होते हैं|

यह भी पढ़ें – Umang 2023: बॉबी देओल ने रणबीर कपूर को लगाया गले, वायरल हुआ एनिमल जोड़ी का वीडियो

About Post Author