‘वीडियो डिलीट कर दें…’ युजवेंद्र चहल की टीम ने तानिया चटर्जी से की रिक्वेस्ट, 3 साल पुराने मैसेज पर बवाल

KNEWS DESK – आईपीएल 2026 के जबरदस्त क्रेज के बीच भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक नया विवाद है, जिसमें उनका नाम एक्ट्रेस Taniya Chatterjee के साथ जोड़ा जा रहा है।

वीडियो से शुरू हुआ विवाद

हाल ही में Taniya Chatterjee का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि Yuzvendra Chahal ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर “क्यूट” कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित चैट्स भी दिखाए, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

PR टीम के संपर्क का दावा

अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब एक्ट्रेस ने दावा किया कि वीडियो वायरल होने के बाद चहल की पीआर टीम ने उनसे संपर्क किया और वीडियो हटाने की रिक्वेस्ट की।

एक इंटरव्यू में Taniya Chatterjee ने कहा कि उन्हें यह बात हैरान करने वाली लगी, क्योंकि उनके अनुसार मैसेज में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एक व्यक्ति किसी को तारीफ करता है, तो उसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।

“पहले भी कर चुके हैं मैसेज”

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं था, जब Yuzvendra Chahal ने उन्हें मैसेज किया। उनके मुताबिक, इससे पहले भी वह उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

पुराने मैसेज ने बढ़ाई हलचल

इस विवाद में एक और दिलचस्प पहलू यह है कि जो चैट्स शेयर किए गए हैं, वे साल 2023 के बताए जा रहे हैं। Taniya Chatterjee ने बताया कि शुरुआत में उन्हें नहीं पता था कि यह मैसेज किसका है, लेकिन बाद में प्रोफाइल देखने पर उन्हें चहल के बारे में जानकारी मिली।

गौरतलब है कि Yuzvendra Chahal का नाम इससे पहले भी आरजे महवश के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने साल 2020 में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और 2025 में उनका तलाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *