भारत में घटिया और विदेशों में बेहतर खाना? सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों को लगाई फटकार

KNEWS DESK- सुप्रीम कोर्ट ने भारत में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर कंपनियों को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत और पश्चिमी देशों में अलग-अलग मानक अपना रही हैं। कोर्ट ने इस स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया और कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं को भी अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों की तरह सुरक्षा और पूरी जानकारी पाने का अधिकार है।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने 3S and Our Health Society की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पैकेज्ड फूड पर ‘फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग’ अनिवार्य करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि कंपनियों को सभी देशों में समान मानक अपनाने चाहिए और भारतीय ग्राहकों के साथ भी समान व्यवहार करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने अधिक मात्रा में फैट, शुगर और नमक वाले खाद्य उत्पादों पर अलग-अलग चेतावनी लेबल लगाने के निर्देश दिए। इन लेबलों का आकार षट्कोणीय रखने और उनमें संबंधित पदार्थ की तस्वीर के साथ हाई फैट, हाई शुगर या हाई सॉल्ट जैसे शब्द लिखने की बात कही गई।

अदालत ने स्पष्ट किया कि फैट, शुगर और नमक के लिए अलग-अलग लेबल होने चाहिए। लेबल पर चित्र और फॉन्ट का आकार ऐसा हो, जिससे ग्राहक खरीदारी के समय उसे आसानी से देख और पढ़ सके।

कोर्ट ने एडेड शुगर और एडेड फैट के बजाय टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट को आधार बनाने तथा इसके लिए सीमा तय करने का निर्देश FSSAI को दिया। साथ ही लेबल फटीग की समस्या को लेकर भी अदालत ने चिंता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *