केटीएम 390 एडवेंचर से मुकाबला करेगी नई एनफील्ड हिमालयन 452, जानिए खासियत

KNEWS DESK – रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई एनफील्ड हिमालयन को अनवील कर दिया गया है| जिसे कंपनी ने कई बदलाव के साथ पेश किया है| अब ये और ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट बन गया है| कंपनी ने बाइक को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है आपको बाइक की खासियत बताते हैं|

इंजन

इस बाइक की चर्चा इसके खास इंजन की वजह से हो रही है| इसका इंजन 452 cc लिक्विड कूल्ड मोटर है, जो 40 bhp की पावर और 45Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स यूनिट से लैस किया गया है| बाइक में पावर के मामले में एक बड़ा अपग्रेड साफ देखा जा सकता है| जोकि 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 24bhp की पावर जेनरेट करती है| यानि कि अपग्रेडेड वर्जन बेहतर है| इसके मौजूदा हिमालयन की तुलना में बड़ा फ्यूल टैंक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अपडेट किया गया है|

बाइक में कई बदलाव किये गये हैं| इसमें एक नई चोंच, ग्रैब हैंडल और नई एलईडी हेडलैंप भी देख सकते हैं| इसके अलावा बड़े बदलाव में मौजूदा हिमालयन की हैलोजन हेडलाइट यूनिट की जगह एलईडी हेडलैंप है| इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जबकि इसके खास वाइट कलर को ऐसा ही रखा गया है|

फीचर्स

नये मॉडल में एक नई और बड़ी डिस्प्ले की भी उम्मीद की जा रही है, जो अब और ज्यादा जानकारी देने में सक्षम होगी| वहीं नई हिमालयन 452 में स्पोक डिज़ाइन के साथ, फ्रंट में 21 इंच व्हील और रियर में 17 इंच व्हील मिलेगा| कुल मिलाकर, नई हिमालयन 452 अब ज्यादा पावर, बेहतर ऑफ-रोड परफॉरमेंस और ज्यादा फीचर्स से लैस होगी| जिसके चलते इसकी कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है|

मुकाबला

एनफील्ड हिमालयन 452 से मुकाबला करने वाली बाइक्स में केटीएम 390 एडवेंचर, बीएमडब्ल्यू जी310 जीएस और येज्दी एडवेंचर जैसी बाइक्स शामिल होंगी|

About Post Author