KNEWS DESK– एशियन गेम्स 2026 में स्क्वाश स्पर्धा में भारत का अभियान तीन पदकों के साथ समाप्त हुआ। भारत ने इस स्पर्धा में दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। रविवार को अभय सिंह और अनाहत सिंह ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में रजत पदक जीते, जबकि शनिवार को जोशना चिनप्पा और सेंथुलकुमार वेलावन की मिश्रित युगल जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया था।
पुरुष एकल के फाइनल में अभय सिंह का सामना मलयेशिया के ऐन योउ एंग से हुआ। विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर मौजूद अभय को 18वीं रैंकिंग वाले मलयेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार के चैंपियन ऐन योउ एंग ने अभय को 11-9, 11-5, 11-5 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस हार के साथ अभय का मलयेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड आठ हार का हो गया।
महिला एकल के फाइनल में भी भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अनाहत सिंह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। वहीं, शनिवार को जोशना चिनप्पा और सेंथुलकुमार वेलावन की मिश्रित युगल जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया था।
स्क्वाश के मुकाबले बेस्ट ऑफ-5 प्रारूप में खेले गए, जिसमें तीन गेम जीतने वाला खिलाड़ी मैच अपने नाम करता है। इस तरह भारत ने एशियन गेम्स 2026 की स्क्वाश स्पर्धा में कुल तीन पदक हासिल किए।