Knews Desk- भारतीय शादियों में खाने से लेकर डांस तक हर चीज़ ग्रैंड होती है, लेकिन इस बार एक दूल्हे ने अपनी मेहमाननवाजी से इंटरनेट जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दूल्हा चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को शादी का कार्ड देता नजर आ रहा है। अब लोग कह रहे हैं- “इंडिया में कोई भी कभी भी बाराती बन सकता है!”
https://www.instagram.com/reel/DX7Sz1jMsKb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
दरअसल, इटली की रहने वाली मिरेला क्रिस्टीना अपने दोस्तों के साथ भारत में सफारी ट्रिप पर थीं। तभी अचानक एक फूलों से सजी कार उनकी जीप के पास आकर रुकी। टूरिस्ट्स को लगा शायद रास्ता पूछना होगा, लेकिन अगले ही पल दूल्हा मुस्कुराते हुए बोला—“भाई शादी में आ जाना!” और हाथ में थमा दिया वेडिंग कार्ड। वीडियो में विदेशी मेहमानों के चेहरे का रिएक्शन देखने लायक था। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें सफारी नहीं, सीधा “बिग फैट इंडियन वेडिंग” का VIP पास मिल गया हो।

मिरेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हम टूरिस्ट बनकर आए थे, लेकिन हमें तो गेस्ट ऑफ ऑनर जैसा फील कराया गया।” बस फिर क्या था… इंटरनेट पर कमेंट्स की बरसात शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, “भारत में पेट्रोल खत्म हो जाए तो लोग धक्का भी लगाएंगे और शादी में भी बुला लेंगे।” दूसरे ने कहा, “अब विदेशी लोग इंडिया घूमने नहीं, शादी अटेंड करने आएंगे।” एक और यूजर बोला, “इंडियन शादियों का असली पैकेज—फ्री खाना, डांस और इमोशनल रिश्तेदार।” वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हर कोई यही कह रहा है “अतिथि देवो भव” का असली लाइव डेमो यही है!