Asian Games Day-3: भारत को आज मिल सकता है पहला गोल्ड, जानें पूरा शेड्यूल

Asian Games India Schedule 2026: एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत की नजर पहले गोल्ड मेडल पर होगी। महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी। इसके अलावा शूटिंग, कराटे, वुशु, बैडमिंटन, कबड्डी और हॉकी समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

Knews Desk– जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन मंगलवार, 22 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी और टीमें एक्शन में होंगी। शुरुआती दो दिनों में भारत ने शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कुल 6 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अब भारतीय दल की नजर पहले गोल्ड मेडल पर है।तीसरे दिन महिला क्रिकेट टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। भारत का फाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा। इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम, स्कीट शूटिंग, कराटे, वुशु और 4×100 मीटर मेडले रिले में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी।

22 सितंबर को भारत का शेड्यूल

समयखेलमुकाबला/इवेंट
5:30 AMई-स्पोर्ट्सeFootball, भारत vs उज्बेकिस्तान
5:30 AMसेपक टकरापुरुष टीम रेगु, भारत vs मलेशिया
5:30 AMसॉफ्ट टेनिसमहिला सिंगल्स, आध्या तिवारी vs थाईलैंड
5:45 AMघुड़सवारीEventing Team Dressage
6:00 AMबैडमिंटनमहिला टीम क्वार्टरफाइनल, भारत vs जापान
6:15 AMशूटिंग10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन
6:29 AMवुशुहंजाबम लांगलेंटोम्बी देवी, महिला नानक्वान फाइनल
6:30 AMशूटिंगपुरुष स्कीट
6:30 AMशूटिंगमहिला स्कीट
6:30 AMटेबल टेनिसमहिला टीम, भारत vs थाईलैंड
7:00 AMसॉफ्ट टेनिसजय मीणा vs पाकिस्तान
7:15 AMकबड्डीपुरुष टीम, भारत vs दक्षिण कोरिया
7:29 AMस्विमिंगआर्यन नेहरा, पुरुष 1500m फ्रीस्टाइल
8:05 AMस्विमिंगपुरुष 4×100m मेडले रिले हीट
8:25 AMशूटिंग10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
9:00 AM के बादबॉक्सिंगसाक्षी, महिला 51kg vs फिलीपींस
9:20 AMकराटेअलीशा, महिला -55kg
9:30 AMसॉफ्ट टेनिसआर्यन ठाकुर vs मंगोलिया
10:30 AMक्रिकेटभारत vs श्रीलंका, महिला गोल्ड मेडल मैच
10:30 AMसॉफ्ट टेनिसआध्या तिवारी vs पाकिस्तान
11:30 AMबैडमिंटनपुरुष टीम क्वार्टरफाइनल, भारत vs जापान
11:59 AMवुशुलांगलेंटोम्बी देवी, महिला नानदाओ फाइनल
12:00 PMसॉफ्ट टेनिसआर्यन ठाकुर vs चीनी ताइपे
12:40 PMकराटेचेतन भट्ट, पुरुष -84kg फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:50 PMकराटेअलीशा, महिला -55kg फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
1:30 PM के बादबॉक्सिंगजादुमनी सिंह, पुरुष 55kg vs नेपाल
2:55 PMस्विमिंगपुरुष 4×100m मेडले रिले फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
3:30 PMहॉकीपुरुष Pool A, भारत vs श्रीलंका

भारत के लिए सबसे बड़ा मुकाबला सुबह 10:30 बजे महिला क्रिकेट का फाइनल होगा। वहीं शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम और स्कीट इवेंट भी अहम रहेंगे। कराटे और वुशु में भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक जीतने का अवसर होगा।एशियन गेम्स के मुकाबलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *