Knews Desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में अपने बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। इसी दौरान पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे एजाज वारिस ने भी कैटरीना के वजन को लेकर टिप्पणी की थी। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी बात पर अभिनेत्री से माफी मांगी है।
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के 19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने फिल्मी सितारों को ट्रोल करने और बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर फटकार लगाई थी। सलमान ने बिना नाम लिए कैटरीना का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रेग्नेंसी के बाद किसी का वजन बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कैटरीना अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी तो फिट हो जाएंगी।
सलमान की बात सुनकर एजाज ने मांगी माफी
सलमान खान की बातों के बाद एजाज वारिस ने अपना एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘बिग बॉस’ में सलमान खान का क्लिप देखा, जिसमें उनका जिक्र किया गया था। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि कैटरीना के बारे में उन्हें उस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए थीं।
https://www.instagram.com/reels/DdhRDn8Di6J/
एजाज ने कहा कि वह सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों के फैन हैं। उन्होंने माना कि रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने बातें कैजुअल अंदाज में कह दी थीं और उनकी बातों से कई लोगों का दिल दुखा।
एजाज ने कैटरीना से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उनकी बातों से अभिनेत्री को बुरा लगा हो तो वह दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने सलमान खान और दर्शकों से भी माफी मांगी।
‘बॉडी शेमिंग का इरादा नहीं था’
एजाज ने अपने वीडियो में कहा कि उनका मकसद कैटरीना को बॉडी शेम करना नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें अब लगता है कि उनसे गलती हुई और इसलिए वह इसके लिए माफी मांग रहे हैं।
एजाज ने कहा कि उनकी नीयत किसी को बॉडी शेम करने की नहीं थी, लेकिन उनके शब्दों से अगर किसी का दिल दुखा है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।