KNEWS DESK – भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने 24 जुलाई को अपनी आने वाली प्राइम ऑरिजिनल सीरीज़ आदर्श बाल विद्यालय के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की। इस सीरीज़ के निर्देशक हिमांक गौर हैं, जिसे इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले मिलकर बनाया है। सात एपिसोड वाली इस कॉमेडी सीरीज़ की कहानी बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे, और मेघना श्रीवास्तव ने मिलकर लिखी है। बेहतरीन कलाकार के के मेनन की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज़ में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, और प्राची शाह जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इस सीरीज़ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 24 जुलाई को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर हिंदी में अंग्रेज़ी सबटाइटल के साथ होगा।
https://www.instagram.com/reel/Daj_FvOAnwW/?
आदर्श बाल विद्यालय की कहानी, एक बदहाल स्कूल में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) नाम के एक बेफिक्र स्वभाव वाले हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। कैंब्रिज में होने वाले एक बड़े सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने की उनकी चाहत ऐसा कमाल करती है, कि वो स्कूल की हालत सुधारने के अनदेखे सफर पर निकल पड़ते हैं। शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक की किस्मत बदलने के लिए जब वो शिक्षकों की एक अनोखी टीम को साथ लाते हैं, तो उनका सामना रोज़मर्रा की चुनौतियों से होता है – जैसे क्लासरूम में शोर मचाते बच्चे, संसाधनों की कमी, माता-पिता की बेरुखी और कामकाज में आने वाली मुश्किलें। यह सीरीज़ हंसी-मज़ाक के साथ जज़्बातों को खूबसूरती से जोड़ती है और दिखाती है कि कैसे एक कमज़ोर समझे जाने वाले संस्थान को भी नया जीवन मिल सकता है।
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ऑरिजिनल्स के हेड, निखिल मधोक ने कहा , “आदर्श बाल विद्यालय बेहद मज़ेदार और जोश से भरी कॉमेडी सीरीज़ है, जो हमारे सिस्टम की गड़बड़ियों और कमियों को सामने लाती है जिसे वहाँ के लोगों की अपनी कोशिशों से अब तक संभाल रखा है। इस कहानी का अंदाज़ मज़ेदार, दिल को छूने वाला और हर किसी को अपना सा लगने वाला है, जिसे बिस्वापति सरकार, समीर सक्सेना, हिमांक गौड़ और शो की पूरी टीम ने अपने क्रिएटिव विज़न से पर्दे पर उतारा है। अब हमें 24 जुलाई का बेसब्री से इंतज़ार है जब प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के साथ ही ये प्यारी सी सीरीज़ भारत और दुनिया भर के दर्शकों के सामने होगी।”
आदर्श बाल विद्यालय के को-क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, बिस्वपति सरकार एवं समीर सक्सेना ने बताया, “इसकी शुरुआत बस एक छोटे-से आइडिया से हुई थी, एक ऐसे स्कूल की कहानी बयां करना जो हर पैमाने पर नाकाम दिखाई दे रहा है, लेकिन फिर भी ये कुछ ऐसे लोगों के दम पर टिका हुआ है जो रोज़ वहाँ आते हैं और अपनी तरफ से कोशिश करते रहते हैं। यह सीरीज़ एक बदहाल स्कूल के अंदर कुछ हंसाने वाले लम्हों और उलझी हुई दुनिया के साथ रोज़मर्रा की चुनौतियों को सामने लाती है, साथ ही उन शिक्षकों और छात्रों के जज़्बे को भी दिखाती है जो एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। इस सीरीज़ में ज्ञानेश्वर का किरदार सबसे अहम और लीक से हटकर है, जिसका सफ़र मज़ेदार होने के साथ-साथ दिल को छू लेने वाला भी है, और के के मेनन ने अपने शानदार अंदाज़ से इस रोल में जान डाल दी है। हिमांक, हमारे लेखकों, पूरी टीम के साथ मिलकर इस दुनिया को पर्दे पर उतारने का अनुभव बेहद सुकून भरा रहा है।”